पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एटीएम कार्ड बदलकर खाते से साढ़े चार लाख पार

एटीएम कार्ड बदलकर खाते से साढ़े चार लाख पार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एटीएम कार्ड बदलकर खाते से साढ़े चार लाख पार

मुरैना |
एटीएम कार्ड बदलकर एक व्यक्ति के खाते से आरोपियों ने 4 लाख 53 हजार रुपए पार कर दिए। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया है।

सरायछौला थाना क्षेत्र के बंधा गांव में रहने वाले भूरा पुत्र चंद्रभान सिंह राठौर 10 मई को गांव से मुरैना आए थे। उन्हें पैसों की आवश्यकता पड़ी तो जौरा रोड स्थित एक एटीएम पर पैसे निकालने पहुंच गए। यहां एक युवक ने बातचीत के दौरान इनका एटीएम कार्ड बदल दिया। भूरा सिहं वापस आ गए। कुछ देर बाद पता चला कि इनके खाते से 4लाख 53हजार रुपए निकाल लिए गए हैं। भूरा सिंह ने इसकी जानकारी तत्काल सिविल लाइन थाने पहुंचकर दी। पुलिस ने जांच के बाद मंगलवार को अज्ञात आरोपियों के खिलाफ 420 के तहत प्रकरण दर्ज किया है।

खबरें और भी हैं...