पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • निगम ने 1069 लोगों को आवंटित किए आवास

निगम ने 1069 लोगों को आवंटित किए आवास

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
निगम ने 1069 लोगों को आवंटित किए आवास

भास्कर संवाददाता | मुरैना

नगर निगम ने अतरसुमा में बनाकर तैयार किए 1069 ईडब्ल्यूएस आवासों को दीवाली से पहले उन लोगों को सौंपने की प्रक्रिया तेज कर दी है जिनके कागजात निगम में पहले से जमा हैं। मंगलवार को निगम अधिकारियों ने जीवाजीगंज स्थित टाउन हाल में आयोजित कार्यक्रम में लॉटरी सिस्टम से पात्र हितग्राहियों को आवास आबंटन नंबर जारी किए। आबंटन पत्रों के आधार पर हितग्राही दो लाख रुपए के आवास के लिए बैंक से 1.70 लाख का लोन प्राप्त कर सकेगा। क्योंकि 30-30 हजार रुपए हितग्राही रजिस्ट्रेशन के साथ ही निगम में जमा करा चुके हैं।

खबरें और भी हैं...