पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • महिला को घर से निकाला ससुरालियों पर केस दर्ज

महिला को घर से निकाला ससुरालियों पर केस दर्ज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महिला को घर से निकाला ससुरालियों पर केस दर्ज

मुरैना |
बिजनेस के लिए एक लाख रुपए नहीं देने से गुस्साए ससुरालीजन ने अपनी बहू पूजा भदौरिया को मारपीट कर घर से निकाल दिया। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को आरोपी पति जितेन्द्र भदौरिया समेत उनके पिता व दो ननदों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज किया है। जानकारी के मुताबिक, पूजा का विवाह 21 नवंबर 2011 को शहर के गणेशपुरा की बाबू जबर सिंह गली में रहने वाले जितेन्द्र भदौरिया से हुआ था। पूजा के साढ़े चार साल की बेटी पीहू भी है। तीन साल पहले जितेन्द्र ने पूजा से कहा कि वह अपने मायके से एक लाख रुपए लेकर आए। रुपए नहीं लागने पर उसे घर से निकाल दिया था।

खबरें और भी हैं...