सेवा... यात्रियों को ठंडा पानी पिला रहे स्वयंसेवक
मुरैना| भारत स्काउट-गाइड द्वारा रेलवे स्टेशन पर शीतल पेयजल सेवा शिविर लगाया गया है। स्वयंसेवकों ने रेलवे स्टेशन पर आने वाले यात्री को ठंडा पानी उपलब्ध कराया जाता है। ट्रेन आते ही। स्वयं सेवक दौड़ लगाते हैं और हर बोगी में जाकर यात्रियों को पानी पिला रहे हैं। इस कार्य में गायत्री परिवार द्वारा भी सहयोग किया जा रहा है क्योंकि उनके द्वारा स्टेशन पर प्याऊ लगाई गई है। यात्रियों के पास मौजूद पानी पात्रों को भी स्वयंसेवक भरते हैं।