पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 70% से अिधक अंक लाने पर फ्री काउंसिलिंग सुविधा

70% से अिधक अंक लाने पर फ्री काउंसिलिंग सुविधा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हायर सेकंडरी की परीक्षा पास करने के बाद अब छात्र-छात्राओं को अपने कैरियर को लेकर चिंता करने की आवश्यकता नहीं होगी। क्योंकि उनका मार्गदर्शन शिक्षा विभाग द्वारा किया जाएगा। यह सुविधा एक-दो छात्रों को नहीं बल्कि 70 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले हर छात्र-छात्राओं को दी जाएगी। कॅरियर काउंसिलिंग 10 दिन चलेगी जो 21 मई से प्रारंभ होगी।

इंटर के छात्रों की काउंसिलिंग करने की व्यवस्था शासन स्तर से की गई है। इसके लिए जिले के तकरीबन सात शिक्षकों को ट्रेनिंग के लिए भोपाल बुलाया है। यह शिक्षक 17 मई को भोपाल पहुंचकर ट्रेनिंग लेंगे इसके बाद मुरैना आकर बच्चों का मार्गदर्शन करेंगे। यह कॅरियर काउंसिलिंग एक्सीलेंस हायर सेकंडरी स्कूल व पीजी कॉलेज में की जाएगी।

जिसकी शुरूआत 21 मई से होगी जो 30 मई तक चलेगी। यह व्यवस्था इसलिए की गई है क्योंकि इंटर पास करने के बाद छात्र-छात्राएं इस बात को लेकर चिंतित होते हैं कि अब उन्हें किस दिशा में आगे बढ़ना है जिससे वह सफलता की ओर अग्रसर होकर रोजगार से जुड़ सकें। अनुभवी शिक्षक इनका मार्गदर्शन करेंगे तो यह छात्र अपना भविष्य संवार सकेंगे।

तैयारी

शिक्षा विभाग द्वारा 21 मई से शुरू की जा रही काउंसिलिंग के लिए 17 मई को भोपाल पहुंचकर ट्रेनिंग लेंगे शिक्षक

टीवी पर मुख्यमंत्री देंगे कॅरियर काउंसिलिंग की जानकारी

कॅरियर काउंसिलिंग की संपूर्ण जानकारी 21 मई को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान देंगे। आरएमएसए के सहायक परियोजना समन्वयक महेश कुमार चौरसिया ने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा दी जा रही जानकारी सभी चैनलों पर ऑनलाइन होगी जिसे छात्र देख व समझ सकेंगे। इसके लिए एक्सीलेंस स्कूल में छात्रों को ऑनलाइन दिखाने की व्यवस्था भी की जा रही है। इसके बाद से ही काउंसिलिंग शुरू हो जाएगी।

शासन की योजनाओं की जानकारी देंगे

कॅरियर काउंसिलिंग में न केवल छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा से संबंधित क्षेत्र चुनने बल्कि शासन की योजनाओं से भी वाकिफ कराया जाएगा। यह बताया जाएगा कि किस वर्ग के लिए कौनसी योजनाएं संचालित की जा रही हैं और इनका लाभ किस तरह लिया जा सकता है। शासन द्वारा छात्रों के लिए निर्धारित किए गए लोन के बारे में भी बताया जाएगा ताकि इसका लाभ लेकर छात्र-छात्राएं आगे बढ़ सकें। छात्रवृत्ति योजना को इन दस दिनों में स्पष्ट रूप से समझाया जाएगा। इसकी तैयारी शिक्षा विभाग ने कर ली है।

खबरें और भी हैं...