पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • वृद्धाश्रम में माताओं के साथ केक काटकर मनाया मदर्स डे

वृद्धाश्रम में माताओं के साथ केक काटकर मनाया मदर्स-डे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोसाइटी ऑफ नोबल फ्रेंड्स क्लब की टीम ने माताओं को किया सम्मानित

मुरैना | सोसाइटी ऑफ नोबल फ्रेंड्स क्लब की टीम ने वृद्ध आश्रम पहुंचकर मदर्स-डे मनाया। क्लब के पदाधिकारियों व सदस्यों की माताओं को इस कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया है और सभी को सम्मानित कर केक काटा गया। वृद्ध आश्रम में रहने वाले बुजुर्गों को भी सम्मान कर उनके साथ कुछ पल बिताए गए। इस अवसर पर समाजसेवी गोपालदास गांधी मौजूद रहे। समाज सेवी गोपालदास गांधी ने कहा कि क्लब का यह प्रयास सराहनीय हैं। युवाओं द्वारा कई तरह की पार्टियां आयोजित की जाती हैं। लेकिन मदर्स-डे के अवसर पर यह वाकई अनूठा आयोजन है। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों की श्रृंखला को बरकरार रखा जाए ताकि अन्य लोग भी इससे प्रेरणा लें। सोसाइटी ऑफ नोबल फ्रेंडस क्लब की टीम विगत दिवस वृद्ध आश्रम पहुंची और वहां रह रहे सभी बुजुर्गों को अपनी माताओं का माल्यार्पण कर स्वागत किया। उसके बाद सामूहिक रूप से केक काटा गया। मिष्ठान वितरण भी किया गया। इस दौरान सदस्यों ने मनोरंजक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी दी। इस अवसर पर रॉबिन जैन, तनुज जैन, सुमित बंसल, गौतम गुप्ता, प्रतीक जैन, सोहिल खान, कमल जैन सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...