संस्था... संवाद कार्यक्रम का हुआ आयोजन
मुरैना| धरती संस्था द्वारा मंगलवार को संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बेटी बचाओ अभियान के संबंध में आयोजित यह कार्यक्रम जनपद पंचायत सभागार में हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में बाला कल्याण समिति अध्यक्ष अमित जैन, परियोजना अधिकारी व प्रभारी महिला बाल विकास अधिकारी पवनजीत अरोरा, अजय प्रताप सिहं मौजूद रहे। अतिथियों ने कहा कि यदि सभी विभागों के सेवा प्रदाताओं व अन्य सामाजिक, जनप्रतिनिधियों द्वारा एक साथ मिलकर कार्य किया जाए तो बेटी बचाओ अभियान के सार्थक परिणाम सामने आएंगे।
संगठन... कर्नाटक में जीत पर मनाया जश्न
मुरैना| कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी की जीत का जश्न भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहर में मनाया। पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता हनुमान चौराहे पर पहुंचे और वहां मिष्ठान वितरण का खुशी का इजहार किया और एक-दूसरे को बधाई दी। इस अवसर पर रामवीर कंषाना, प्रेमकांत शर्मा, किशन गांगिल, सभापति अनिल गोयल, राकेश रूस्तम सिंह, रामायणी गुर्जर मौजूद रहें। वहीं भाजयुमो ने भी हनुमान चौराहे पर पहुंचकर आतिशबाजी की। अर्पित मुदगल, विनोद राठौर, आकाश चांदिल, दिलीप दनेलिया आदि मौजूद रहे।