क्लब... जल है तो जीवन है इसे सहेजने का करें प्रयास
मुरैना| जल ही जीवन है इसलिए हर व्यक्ति जल को सहेजने का प्रयास करें। यह बात रॉयल्स क्लब के पदाधिकारियों ने मंगलवार को माधौपुरा इलाके में आयोजित कार्यक्रम में कही। उन्होंने कहा कि जल हमारी जरूरत है। लेकिन लोग इस अपव्यय कर रहे हैं। इस कारण जिले के कई इलाकों में पेयजल संकट गहरा रहा है। लोगों को काफी दूर जाकर पीने का पानी लाना पड़ रहा है। इसलिए सभी को इस दिशा में प्रयास करना होगा। पानी को व्यर्थ न बहाएं उसका मोल पहचानें।