शिविर... नि:शुल्क नेत्र परीक्षण शिविर कल
मुरैना | राष्ट्रीय अंधत्व निवारण योजना के तहत रामकृष्ण नेत्रालय द्वारा नि:शुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर 17 मई को रामकृष्ण नेत्रालय पुराना बस स्टेंड पर लगाया जाएगा। शिविर सुबह 9 बजे से प्रारंभ होकर दोपहर 12 बजे तक चलेगा। जिसमें डा.रामप्रकाश शर्मा मरीजों की आंखों की जांच कर उन्हें परामर्श प्रदान करेंगे। मोतियाबिंद, कालापानी, नासूर, कम दिखना आदि जांच कर मरीजों को परामर्श दिया जाएगा।