पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गुमशुदगी के बाद बरामद महिला मायके से गायब

गुमशुदगी के बाद बरामद महिला मायके से गायब

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तीन दिन बीते, ऑनर किलिंग का शक

भास्कर संवाददाता | मुरैना

गुरजा गांव की शादी-शुदा युवती आरती राजावत, तीन दिन से मायके से अचानक लापता है। देवगढ़ थाना पुलिस को महिला का शव मंगलवार को भी चंबल नदी में नहीं मिला। इस पूरे मामले में ऑनर किलिंग की बात चर्चा में है लेकिन पुलिस ने उस दिशा में अभी तक कोई लिखा-पढ़ी नहीं की है।

जानकारी के मुताबिक, आरती प|ी बंटू राजावत को देवगढ़ पुलिस ने 22 अप्रैल को गुम इंसान के मामले में बरामद कर उसके पिता रामवीर सिकरवार व पति बंटू को सौंप दिया था। क्योंकि युवती के गायब होने की सूचना थाना देवगढ़ में उसके पिता ने दर्ज करायी गई थी। पुलिस को फिर से सूचना मिली कि 12-13 मई को आरती मायके से अचानक लापता है। लोगों ने यहां तक शिकायत की कि आरती को मारकर चंबल में फेंक दिया गया है। पुलिस ने शिकायत की पुष्टि के लिए होमगार्ड की रेस्क्यू टीम को मंगलवार को तीसरे दिन भी चंबल में उतारा लेकिन लापता महिला का शव नहीं मिला। महिला का पति बंटू सूरत में नौकरी करता है। इस मामले में एएसपी अनुराग का कहना है कि पुलिस प्राप्त सूचना पर कार्रवाई कर रही है। महिला की तलाश चंबल में करायी जा रही है। तथ्य सामने आने पर कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं...