चीन की यात्रा पर जाएंगे जिले के तीन किसान
मुरैना | मुख्यमंत्री किसान विदेश अध्ययन यात्रा योजना के तहत वर्ष 2018-19 के लिए जिले के तीन किसानों को चीन देश की यात्रा पर भेजा जाएगा। तीनों कृषक चीन में कृषि, मछली पालन, मुर्गी पालन एवं रेशम पालन पर अध्ययन करेंगे। योजना के तहत जिले के किसान 22 मई तक आवेदन पत्र संबंधित क्षेत्र के वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी के माध्यम से जमा करा सकते हैं।