पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पीएम आवास में गड़बड़ी पर सरपंच सहित 4 को नोटिस

पीएम आवास में गड़बड़ी पर सरपंच सहित 4 को नोटिस

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिला पंचायत सीईओ ने की कार्रवाई

मुरैना| जनपद पंचायत सबलगढ़ की ग्राम पंचायत रामगढ़ में अपात्र व्यक्तियों को प्रधानमंत्री आवास दिलाए जाने के आरोप में सरपंच सहित 4 अधिकारी व कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस से तलब किया गया है। यह कार्रवाई जिला पंचायत सीईओ ने की है।

जिन अधिकारियों कर्मचारियों को नोटिस से तलब किया गया है उनमें रामगढ़ ग्राम पंचायत के सरपंच आत्माराम जाटव के अलावा सहायक विकास विस्तार अधिकारी काशीराम राजौरिया, तत्कालीन उपयंत्री जनपद पंचायत सबलगढ़ हाकिम सिंह, तत्कालीन पंचायत सचिव रामगढ़ रामप्रसाद प्रजापति और तत्कालीन ग्राम रोजगार सहायक अरविंद जाटव शामिल हैं। इन्हें नोटिस का जवाब 22 मई को प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

सभी ने ग्राम पंचायत रामगढ़ में अपात्र व्यक्तियों को प्रधानमंत्री आवास दिला दिए। अपात्र व्यक्तियों में अंगूरी, दीपेन्द्र, नंदकिशोर और रामभजन शर्मा हैं। इन चारों अपात्र व्यक्तियों को एक-एक लाख से अधि की राशि भी आवास बनाने के लिए दी गई है जो नियम के विरुद्ध है।

खबरें और भी हैं...