पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एक साल में शुरू नहीं हुईं 79 बंद नल जल योजनाएं

एक साल में शुरू नहीं हुईं 79 बंद नल-जल योजनाएं

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुरैना | कम बारिश के कारण जलस्तर 25 फीट से नीचे उतरकर 30 फीट तक जा पहुंचा है। जलस्रोत बंद होने से लोग एक से दो किमी दूरी से पीने का पानी भरकर ला रहे हैं बावजूद इसके 79 नल-जल योजनाओं के नए बोर कराने का काम अप्रैल का दूसरा सप्ताह बीतने तक शुरू नहीं हुआ है।

10 साल से बंद 79 नल-जल योजनाओं को फिर से शुरू कराने के लिए शासन ने 12 जनवरी 2017 को 18 करोड़ 98 लाख 25 हजार रुपए मंजूर किए थे। मार्च बीत गया लेकिन लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, जलसंकट प्रभावित क्षेत्रों में पानी के नए बोर खनन का काम अब तक शुरू नहीं करा सका है। पानी के परिवहन में महिलाएं, बच्चे व किशोरियां शामिल रहती हैं। कम बारिश के कारण इस वर्ष नल-जल योजना व हैंडपंपों का जलस्तर 20 फीट से पांच फीट और नीचे उतर गया । जलस्तर 25 फीट तक गिर जाने के कारण रामपुरकलां, पहाडग़ढ़, झुंडपुरा, सुमावली व अंबाह क्षेत्र के 150 से अधिक गांव के लोग पीने का पानी भरने के लिए एक से दो किमी दूरी तक जा रहे हैं।

खबरें और भी हैं...