पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 2500 मरीजों ने कराया नेत्र परीक्षण, 500 चश्मे बांटे, अब तक 600 के हुए ऑपरेशन

2500 मरीजों ने कराया नेत्र परीक्षण, 500 चश्मे बांटे, अब तक 600 के हुए ऑपरेशन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ऑपरेशन के लिए चिन्हित ग्रामीण महिलाओं को समझाइश देते स्वास्थ्य मंत्री।

पांच शिविर में 600 मरीजों के हुए मोतियाबिंद ऑपरेशन

नि:शुल्क आंखों की जांच एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए स्वास्थ्य विभाग एवं रतन ज्योति नेत्र चिकित्सालय द्वारा 9 से 15 अप्रैल तक बानमोर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रिठारा, शनि मंदिर स्थित धाटी धर्मशाला, करह धाम एवं शासकीय माध्यमिक विद्यालय नूराबाद में पांच शिविर आयोजित किए गए। जिनमें 6 हजार मरीजों ने आंखों की जांच कराई। जिनमें 4340 लोगों को चश्में बांटे गए तथा 588 मरीज ऑपरेशन के लिए चिन्हित किए गए। इन मरीजों का ऑपरेशन ग्वालियर स्थिति रतन ज्योति नेत्र चिकित्सालय में कराया गया।

इन गांव से आंख चेक कराने आए थे ग्रामीण

नूराबाद में आयोजित नेत्र शिविर में जिन गांव के लोग आंखों का परीक्षण कराने आए थे उनमें गिरगोनी, पिलुआ, चौखूटी, बिचौला, मदन बसई, खड़गपुर भर्रांड, नूराबाद, गुलेंद्रा, बरंडा, चुरेहला आदि पंचायत के लोग शामिल थे।

2500 मरीजों ने कराया नेत्र परीक्षण

नूराबाद मिडिल स्कूल में आयोजित नेत्र शिविर में रविवार को 11 पंचायतों के ग्रामीण आखों का परीक्षण कराए आए थे। दोपहर तीन बजे तक 2500 मरीजों का नेत्र परीक्षण किया गया। नेत्र परीक्षण के बाद एक हजार लोगों को नंबर के आधार पर चश्मे वितरित किए गए, वहीं 250 मरीज मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए चिन्हित किए गए।

यह टिप्स भी बताए आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए

सुबह उठकर अपने मुंह में पानी भरकर आंखें खोलकर उस पानी से आंखों से छींटे मारें। इससे आंखों की रोशनी बढ़ती है। बालों पर रंग, हेयर डाई व कैमिकल शैम्पू लगाने से परहेज करें यह आंखों को नुकसान पहुंचाता है। प्रात:काल सूर्योदय से पहले नियमित रूप से हरी घास पर 15 से 20 मिनिट तक नंगे पैर टहलना चाहिए। घास पर ओस की नमी रहती है। जिस पर नंगे पैर टहलने आंखों को तनाव से राहत मिलती है तथा आंखों की रोशनी बढ़ती है। पैरों के तलवे की सरसों के तेल से नियमित रूप से मालिश करनी चाहिए। नहाने से 10 मिनिट पूर्व पैरों के अंगूठे को सरसों के तेल से तर करने से आंखोंं की रोशनी लंबे समय तक कायम रहती है। पालक पत्ता गोभी हरी सब्जियां, पीले फल खाएं। पपीता संतरा, नींबू के सेवन से आंखो की रोशनी बढ़ती है। एक से दो गाजर का खूब चबाकर कर खाएं तथा अंगूर का सेवन करे।

खबरें और भी हैं...