पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पक्षियों के लिए दाना पानी का इंतजाम करने होगा सकोरों का वितरण

पक्षियों के लिए दाना-पानी का इंतजाम करने होगा सकोरों का वितरण

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भारत विकास परिषद विवेकानंद शाखा की बैठक रविवार को आयोजित की गई। बैठक का आयोजन ज्ञानोदय माता मंदिर रोड स्थित अभ्युदय आश्रम में हुआ। जिसकी अध्यक्षा शाखा अध्यक्ष रमेश चौरसिया ने की। बैठक में अध्यक्ष चौरसिया ने कहा कि भारत विकास परिषद सेवा संस्कार प्रकल्पों के अंतर्गत कार्य कर रही है। संस्था द्वारा जनहित के ऐसे कार्य किए जाना है जिससे लोगों को न केवल जागरूकता संदेश दिया जा सके बल्कि दीन-दुखियों की मदद भी हो। 2018-19 में इसी तरह की गतिविधियां चलाई जाएंगी। आयोजित होने वाले कार्यक्रम को लेकर बैठक में चर्चा हुई। गर्मी के मौसम में पक्षियों के लिए दाना-पानी का इंतजाम करने की दिशा में लोगों को प्रेरित करने के लिए अभियान चलाया जाएगा। सकोरे वितरित कर लोगों से अपील की जाएगी कि वह अपने घरों पर सकोरे रखें।

खबरें और भी हैं...