पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पुलिस चला रही चेकिंग अभियान

पुलिस चला रही चेकिंग अभियान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुलिस चला रही चेकिंग अभियान

मुरैना | पुलिस द्वारा इन दिनों चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। मुंह बांधकर चलने वाले लोगों को रोककर हिदायत दी जा रही है कि वह चेहरे को खुला रखें जिससे उनकी पहचान हो सके। इसके अलावा वाहनों की कागजात भी चैक किए जा रहे हैं। जिन वाहनों पर नंबर नहीं डाले गए हैं उन्हें चैक कर हिदायत दी जा रही है वह अपने वाहनों पर नंबर आवश्यक रूप से डलवाएं। वाहन चालकों पर चालानी कार्रवाई की जा रही है। कोतवाली के सामने पॉइंट लगाकर पुलिस कर्मचारी हर आने-जाने वाले वाहनों को चैक कर रहे हैं।

कटारे और तिवारी आयकर विभाग में पदस्थ

मुरैना | ग्वालियर में पदस्थ आयकर अधिकारी राजेश कटारे और दिवाकर तिवारी का मुरैना तबादला किया गया है। श्री तिवारी आईटीओ-1 और श्री कटारे आईटीओ-2 बनाए गए हैं। रविवार को नहीं हो रही शहर में सफाई

मुरैना | रविवार के दिन शहर में साफ-सफाई नहीं होती। इस कारण शहर की हर गली में गंदगी के ढेर देखे जाते हैं। प्रमुख बाजारो में भी गंदगी पसरी रहती है। सफाई कर्मचारियों के अवकाश पर रहने के कारण यह स्थिति बनती है। पूर्व में नगरनिगम अधिकारियों ने तय किया था कि वहा कुछ सफाई कर्मचारियों की ड्यूटी रविवार को सफाई कार्य के लिए लगाएंगे जो प्रमुख बाजारों में साफ-सफाई करेंगे। ऐसे सफाई कर्मचारियों को सप्ताह में किसी अन्य दिन अवकाश दिया जाएगा। लेकिन अधिकारियों ने इस नियम को अमल में नहीं लाया गया है। जिससे रविवार के दिन शहर गंदगी से अटा नजर आता है।

अस्पताल के प्रतीक्षालय में नहीं पंखे

मुरैना | जिला अस्पताल के प्रतीक्षालय में पंखे नहीं लगे हैं। इस कारण यहां बैठने वाले मरीज व उनके अटेंडेंट को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यहां लगे पंखे काफी समय पहले खराब हो गए थे इस कारण वहां से हटा लिया गया। लेकिन इसके बाद से पंखों को सुधरवा कर फिर से नहीं लगवाया गया। पंखे न लगे होने से यहां बैठने वाले लोगों को असुविधा होती है। गर्मी के मौसम में वह पसीने से तर-बतर होते हैं। यहां समस्या लंबे समय से बनी हुई है। जिससे अस्पताल प्रशासन भी वाकिफ है लेकिन यहां पंखे लगवाने का प्रबंध नहीं किया जा रहा।

मिल एरिया रोड पर नहीं वाहन पार्किंग

मुरैना | मिल एरिया रोड पर वाहन पार्किंग का इंतजाम नहीं है। इस रोड पर आधा दर्जन से अधिक निजी नर्सिंग होम, बैंक के अलावा कोचिंग सेंटर संचालित हैं। इन सभी स्थानों पर दिनभर लोगों की आवाजाही बनी रहती है। लेकिन किसी भी प्रतिष्ठान के पास वाहन पार्किंग स्थल नहीं है। ऐसे में यहां आने वाले लोग अपने वाहनों को सड़क पर रखते हैं। सबसे ज्यादा परेशानी कोचिंग सेंटरों की बजह से है क्योंकि यहां लगातार बैच चलते हैं। जिससे छात्र-छात्राओं के सड़क पर रखे जाने वाले वाहन ट्रैफिक जाम का कारण बन जाते हैं। लेकिन इस ओर किसी का ध्यान नहीं है।

नेहरू पार्क में शराबियों को जमघट

मुरैना | एमएस रोड स्थित नेहरू पार्क में शाम ढलते ही शराबियों को जमघट लग जाता है। कुछ असामाजिक तत्व शराब की बोतलें लेकर पार्क में पहुंचते हैं और यहां बैठकर देर रात तक शराब का सेवन करते हैं। इन असामाजिक तत्वों की मौजूदगी के कारण शाम के समय टहलने निकलने वाले लोग पार्क में जाने से कतराते हैं। यह अव्यवस्था लंबे समय से बनी हुई है लेकिन कोतवाली पुलिस द्वारा यहां कोई कार्रवाई नहीं की जा रही। बीच शहर में बना पार्क शराबियों का अड्डा बनने से लोग परेशान हो रहे हैं।

ओवरब्रिज के रेलिंग कराई दुरुस्त

मुरैना | ट्रैक्टर की टक्कर से टूटी ओवरब्रिज की रेलिंग को अभी तक दुरुस्त नहीं कराया गया है। इस कारण हादसे की आशंका बनी हुई है। कुछ दिन पहले तेज रफ्तार से आ रहा एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित हुआ और रेलिंग तोडता हुआ पुल से नीचे की ओर लटक गया था। ट्रैक्टर को निकाल लिया गया लेकिन इस टूटी रेलिंग को अभी तक नहीं सुधरवाया गया है। ओवरब्रिज के फुटपाथ पर पैदल निकलने वाले राहगीर चलते हैं। रेलिंग टूटी होने के कारण हादसे की आशंका बनी रहती है। लेकिन अधिकारियों का इस ओर कोई ध्यान नहीं है।

खुली गाडिय़ों में ले जाया जा रहा कचरा

मुरैना | शहर के निकलने वाले कचरे को खुली गाडिय़ों में भरकर ही डंपिंग ग्राउंड तक पहुंचाया जा रहा है। नियमानुसार जिन डंपरों में यह कचरा ले जाया जाता है उन डंपरों को कचरा भरने के बाद उसे ढका जाना चाहिए। लेकिन नगरनिगम अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं देते इस कारण कचरे को बिना ढके ही ले जाया जाता है। जिससे रास्ते भर कचरा फैलता है। इसके अलावा कचरा ले जा रहे इन डंपरों के बगल से निकलने वाले राहगीरों के ऊपर भी कचरा गिरता है।

खबरें और भी हैं...