आठ साल में 29 करोड़ हुईं देनदारियां शक्कर कारखाना नहीं कर रहा भुगतान
कैलारस के सहकारी शक्कर कारखाना को पीपीपी मोड पर शुरू कराने की प्रक्रिया तो शासन ने शुरू की है लेकिन 29 करोड़ की देनदारियों का भुगतान कौन कैसे करेगा इसका कोई जिक्र अब तक चर्चा में नहीं आया है। शक्कर कारखाना को पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप मोड पर चलाने के लिए सहारनपुर व दतिया के दो उद्यमियों में अपने ऑफर लैटर चंबल कमिश्नर को सौंपे हैं। दोनों उद्यमियों से कारखाना चेयरमैन एमके अग्रवाल की बातचीत चल रही है। लेकिन कर्मचारियों समेत गन्ना किसानों व अन्य पार्टियों के बकाया 29 करोड़ के भुगतान कौन कब तक करेगा इसका कोई हवाला बीते एक साल की प्रक्रिया में कहीं पढ़ने को नहीं मिल रहा है।