आयोजन... शिक्षक संघ ने की सदभावना सभा
मुरैना | मध्यप्रदेश शिक्षक संघ द्वारा सदभावना सभा का आयोजन किया गया। गलेथा के शासकीय हाईस्कूल प्रांगण में आयोजित इस कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारियों के अलावा शिक्षक व अन्य नागरिक मौजूद रहे। जिलाध्यक्ष नरेश सिंह सिकरवार ने इस कार्यक्रम आंबेडकर के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आंबेडकर ने ऐसे आधुनिक भारत का सपना देखा था जिसमें समरसता के साथ सभी वर्गों के लिए अपनत्व का भाव हो। उन्होंने संविधान निर्माण की नींव रखी। कार्यक्रम में नारायणलाल, रामवरन सिकरवार, शिवराज जालौन, मनमोहन सिंह, कोमल यादव आदि मौजूद रहे।