संकल्प..हम नहीं करेंगे बेटियों में भेद
मुरैना | धरती संस्था द्वारा चलाए जा रहे बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के अंतर्गत बैठकों का आयोजन किया गया। यह बैठक रविवार को ग्राम पंचायत पिपरई का पुरा, हिंगोनाखुर्द, जारह में आयोजित हुईं। जिसमें ग्रामीणों से चर्चा हुई उसके बाद ग्रामीणों से संकल्प लिया कि इन पंचायतों में बेटियों से कोई भेदभाव नहीं होगा। इस अवसर पर सभाराम बौसान्दर, सुनीता पिप्पल, लक्ष्मी माहौर, रामनिवास सिंह, राजवीर सिंह, अनिल श्रीवास्तव, विश्वजीत पिप्पल, मोहर सिंह, विशाल सिंह आदि मौजूद रहे।