श्रमोदय आवासीय विद्यालयों के लिए परीक्षा 29 को होगी
श्रमोदय आवासीय विद्यालयों के लिए परीक्षा 29 को होगी
मुरैना | मध्यप्रदेश भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा पंजीकृत निर्माण श्रमिकों की संतानों को शैक्षणिक सत्र 2018-19 में प्रवेश के लिए सागर जिले में प्रवेश परीक्षा अब 29 अप्रैल को होगी। पहले यह परीक्षा 8 अप्रैल को होना थी, लेकिन अब इसकी तारीख बदल दी गई है। प्रवेश-पत्र में परीक्षा सेंटर का पता दर्ज रहेगा।