परीक्षा में सरकारी शिक्षकों की नहीं लगाई गई ड्यूटी
राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (एनआईओएस) की परीक्षाओं में इस बार सरकारी स्कूलों के शिक्षकों को पर्यवेक्षक न बनाकर सरस्वती शिशु स्कूल के प्राचार्य को पर्यवेक्षक बनाया गया है। जबकि पहले सरकार स्कूलों को इसकी जिम्मेदारी दी जाती थी।
बतादें कि मुरैना जिले में इस परीक्षा के आयोजन को लेकर सबलगढ़, मुरैना, जौरा व बानमोर इन चार जगहों पर परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। 6 अप्रैल से एनआईओएस की परीक्षा आयोजित हुई थीं, जिसका समापन 21 अप्रैल को होगा। लेकिन इन परीक्षा केंद्रों पर इस बार सरकारी स्कूलों के शिक्षकों को पर्यवेक्षक नहीं बनाया गया है। हालांकि इस संबंध में जब भास्कर संवाददाता के द्वारा एनआईओएस परीक्षा के सह आयुक्त डॉ. रविंद्र सिंह से फोन पर बात की गई तो उन्होंने नियमों में बदलाव की बात कहकर फोन कट कर दिया।