सुमावली में रेलवे स्टेशन से दूर बस स्टैंड बनाने की लोगों ने की मांग
सुमावली| सुमावली नेरोगेज रेलवे स्टेशन के यार्ड में प्राइवेट यात्री बसें खड़ी हो रही हैं। यह यात्री बसे कस्बे के काफी संकरे मार्ग से गुजरती हैं। जिसके चलते सड़क किनारे बसे लोगों को हादसे की आशंका बनी हुई है। कस्बे में रहने में वाले स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि सुमावली से बाया जरेना होते हुए मुरैना जाने के लिए रोजाना 6 से 7 यात्री बसें चलती हैं। यह बसें कस्बे के व्यस्त मार्ग से गुजरती हैं। ऐसे में सड़क के दोनों ओर बने मालिकों को हादसे का भय बना हुआ है साथ ही हर समय दुर्घटना की आशंका रहती है। ग्रामीणों ने सुमावली कस्बे से बाहर बस स्टैंड बनाए जाने की मांग स्थानीय प्रशासन के अधिकारियों एवं विधायक से की है।