पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सड़क किनारे ठेले व ओवरलोडिंग वाहन खड़े होने से बिगड़ रही यातायात व्यवस्था

सड़क किनारे ठेले व ओवरलोडिंग वाहन खड़े होने से बिगड़ रही यातायात व्यवस्था

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खार की पुलिया से सरकारी स्कूल को जोड़ने वाली सड़क पर ट्रैफिक जाम होता हुआ।

यातायात व्यवस्थाओं में सुधार के लिए नहीं किए जा रहे हैं प्रयास
मप्र सड़क विकास निगम द्वारा नगर में फोरलेन सड़क बनवाने के नाम पर महज खानापूर्ती की गई है। क्योंकि नगर के लिए स्वीकृत 14 मीटर सड़क की चौड़ाई संबंधित ठेकेदार ने आधी रख दी है। खार नाले से सेवाराम के बाग तक केवल 7 मीटर चौड़ाई की सड़क बनाई गई है, वहीं सड़क के बीच डिवाइडर भी नहीं बनाया गया है। उधर ठेला दुकानदारों ने आधी सड़क पर कब्जा जमा रखा है। जिसके चलते नगर का आवागमन बुरी तरह प्रभावित है। लेकिन इसके बाद भी नगर की बिगड़ती हुई यातायात व्यवस्थाओं में सुधार किए जाने को लेकर कोई योजना तैयार नहीं की जा रही है।

नगर में जगह-जगह मुरैना, श्योपुर व शिवपुरी रोड पर जाने के लिए वाहनों की कतार लगी रहती है। इसके अतिरिक्त बस व अन्य यात्री वाहनों को उक्त मार्गों पर दिन भर आना जाना होता है। इस कारण बाजार में हर समय जाम की स्थिति निर्मित रहती है। ऐसे में खरीददारी करने आने वाले लोग घंटों जाम में फंसे रहते हैं। एमएस रोड पर ट्रैफिक जाम की समस्या उस समय और भी विकराल हो जाती है। जब ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले किसान अपने ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को सड़क किनारे खड़ा कर इधर-इधर खरीददारी करने चले जाते हैं। खास बात यह है कि स्थानीय पुलिस द्वारा भी इस ओर ध्यान नहीं देने से ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार नहीं हो रहा।

एमएस रोड पर भी बिगड़ रही हंै यातयात व्यवस्था
कई बार कर चुका हूं मांग
नगर की बिगड़ती हुई यातायात व्यवस्थाओं में सुधार कराए जाने को लेकर कई बार प्रशासनिक अफसरों से मांग की जा चुकी है। शरद पारासर, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य युवा मोर्चा

कार्रवाई की जाएगी

नगर की यातायात व्यवस्थाओं में सुधार हो सके। इसके लिए जल्द ही नगर पालिका की ओर से अतिक्रमण हटवाने की कार्रवाई शुरू की जाएगी। अतर सिंह रावत, सीएमओ नपा सबलगढ़

दुकानदारों ने रोड पर डलवा रखी है मिट्‌टी
खार पुलिया से लेकर शासकीय स्कूल को जोड़ने वाले मार्ग पर कुछ दुकानदारों ने अपनी दुकानों के सामने मिट्‌टी डलवाकर दुकानों का सामान रख रखा है। जिससे इस मार्ग से गुजरने वाले लोगों को सड़क नजर न आए और किसी भी प्रकार का कोई विरोध न करें।

खबरें और भी हैं...