नैनागढ़ रोड की सीसी सड़क उखड़ने से हो रहे गड्ढ़े
मुरैना| नैनागढ़ रोड की सीमेंट-कांक्रीट सड़क उखड़ने से 15 से अधिक स्थानों पर गड्ढ़े हो गए हैं। इस कारण दो पहिया गड्ढों में फंसकर गिर जाते हैं। इस रोड पर ट्रैफिक का लोड अधिक होने के कारण यात्रियों को भी उखड़ी सड़क के कारण परेशानी हो रहा है। नैनागढ़ रोड पर रहने वाले व्यापारियों का कहना है कि नगर निगम व मंडी बोर्ड इस सड़क के जीर्णोद्धार पर ध्यान नहीं दे रहे हैं।