संगोष्ठी... छात्रों का बताया जैव विविधता का महत्व
मुरैना| मनुष्य को स्वस्थ रहने के लिए भोजन की थाली में दाल-रोटी, चावल, सब्जी, सलाद आदि होना आवश्यक है। ठीक इसी तरह प्रकृति का पोषण करने के लिए जीव-जंतुओं व वनस्पतियों का संरक्षण करना जरूरी है। कुदरत द्वारा बनाई गई वस्तुओं में अगर कोई वस्तु कम हो जाए अथवा उसकी अधिकता हो जाए तो न केवल प्रकृति का संतुलन बिगड़ जाएगा, बल्कि इसका विपरीत प्रभाव भी भुगतना पड़ेगा। यह जानकारी शुक्रवार को किसान हायर सेकंडरी स्कूल में आयोजित जैव विविधता संगोष्ठी के दौरान समाजसेवी देवेंद्र गुर्जर छात्रों को दे रहे थे। कार्यक्रम में अंत में छात्रों ने जैव विविधता का सरंक्षण करने का संकल्प लिया।