आयोजन..बच्चों व बुजुर्गों ने दी भजन की प्रस्तुति
मुरैना| ज्ञानोदय समिति द्वारा शुक्रवार को नेत्रहीन विद्यालय व वृद्धाश्रम पहुंचकर फल वितरण किया गया। इस दौरान नेत्रहीन बच्चों के साथ मिलकर बुजुर्गों ने रंगारंग भजन-संगीत की प्रस्तुति दी। इससे पूर्व जन समाज की महिलाओं ने नेत्रहीन बच्चों व बुजुर्गों से चर्चा कर उनकी पारिवारिक स्थिति की जानकारी ली। इस दौरान ललिता दीदी ने कहा मनुष्य को इसी जन्म में कर्मों का फल भुगतना होता है। इसलिए परोपकार की भावना से समाज उत्थान का काम करना चाहिए।