प्रशिक्षण... साथिया समूह का हुआ उन्मुखीकरण
मुरैना| संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष के सहयोग से शुक्रवार को धरती संस्था द्वारा जारह गांव में साथिया समूह का उन्मुखीकरण किया गया। प्रशिक्षण के अंत में सामाजिक कार्यकर्ताओं ने लिंगानुपात को नियंत्रित करने योजना बनाई। इस योजना के तहत ऐसे गांव में जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। जहां महिला-पुरुष के लिंगानुपात में बड़ा अंतर है। प्रशिक्षण के दौरान साथिया समूह के सदस्यों की जिज्ञासा एवं समस्याओं का भी समाधान किया गया।