पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अभियान.. पक्षियों को बचाने पेड़ों पर रखेंगे सकोरे

अभियान.. पक्षियों को बचाने पेड़ों पर रखेंगे सकोरे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुरैना| मप्र शिक्षक संघ गर्मी से पक्षियों को बचाने के लिए पेड़ों पर सकोरे रखने का अभियान चलाएगा। संगठन के जिला अध्यक्ष नरेश सिकरवार ने बताया कि बारिश कम होने से नदी व तालाबों का पानी सूख गया है। इस हाल में गर्मियों के दिनों में पशु पक्षियों को जल संकट रहेगा। यह महसूस करते हुए शिक्षक संघ के पदाधिकारी 15 अप्रैल से ग्रामीण इलाकों में सकोरे रखने का अभियान चलाएंगे। सिकरवार ने बताया कि इस पुनीत कार्य के लिए शिक्षक वर्ग ने आपसी सहयोग से 500 सकोरे खरीदे हैं। जो आगामी दिनों में अभियान चलाकर पेड़ों पर टांगे जाएंगे।

खबरें और भी हैं...