सहायक सचिवों ने मांगा 20 हजार रुपए वेतन
मुरैना | रोजगार सहायक व सहायक सचिवों ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि उन्हें स्थायी कर मानदेय के स्थान पर 20 हजार रु महीने की पगार दी जाए। रविवार को संगठन कार्यालय पर आयोजित बैठक में ग्राम रोजगार सहायक व पंचायत सहायक सचिव कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने कहा है कि फरवरी 2016 में शासन ने हमारे आंदोलन को स्थगित कराने मांगों को जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया था लेकिन दो साल बीतने के बाद तक सीएम ने ना तो पंचायत सहायक सचिवों को सेवा में स्थायी करने के आदेश जारी किए हैं और ना ही 5000मानदेय को महंगाई की तुलना में बढ़ाने पर विचार किया है।