ड्राई ग्लूकोज के सैंपल की जांच रिपोर्ट अब तक नहीं आई
7 जनवरी को वाहन चेकिंग के दौरान पकड़ा था ग्लूकोज से भरा ट्रक
भास्कर संवाददाता | मुरैना
सिंथेटिक दूध बनाने के लिए लखनऊ से मंगाए गए ड्राई ग्लूकोज के सैंपल खाद्य सुरक्षा विभाग ने जनवरी महीने के पहले सप्ताह में परीक्षण के लिए भोपाल भेजे थे लेकिन उनकी रिपोर्ट अब तक जिले को प्राप्त नहीं हुई है। इसके चलते आरोपी कारोबारी के खिलाफ विभागीय अधिकारी कार्रवाई तय नहीं कर पा रहे हैं।
सात जनवरी को लखनऊ से मुरैना के लिए लाए जा रहे दीपक ब्रांड ड्राई ग्लूकोज के 800 बैग(एक बैग का वजन 50 किलोग्राम) से भरे ट्रक को दिमनी पुलिस ने वाहन चैकिंग के दौरान रात में पकड़ लिया था।