पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बालिका को इशारा देकर बुलाने वाला आरोपी पकड़ा

बालिका को इशारा देकर बुलाने वाला आरोपी पकड़ा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुरैना | जिला अस्पताल में आठ साल की बालिका से छेड़छाड़ का प्रयास कर रहे आरोपी नत्थीलाल जाटव को कोतवाली पुलिस ने कस्टडी में लिया है। चूंकि पीड़ित पक्ष इस मामले में एफआईआर लिखाने को तैयार नहीं है इसलिए पुलिस ने देर रात तक आरोपी गिरफ्तारी सुनिश्चित नहीं की थी। शहर के सुभाषनगर की एक किशोरी बीमार होकर जिला अस्पताल में भर्ती है। रविवार को उसकी छोटी बहन भी मां के साथ अस्पताल आई थी। आठ साल की बालिका शाम के समय पानी पीने के लिए वाटरकूलर पर गई तो रास्ते में खड़े आरोपी नत्थीलाल जाटव ने बालिका को रुपए देकर एक तरफ ले जाने का इशारा किया था।

खबरें और भी हैं...