पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सेना की तर्ज पर अब पुलिस को भी कैंटीन, सस्ता मिलेगा सामान

सेना की तर्ज पर अब पुलिस को भी कैंटीन, सस्ता मिलेगा सामान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आर्मी की तर्ज पर पुलिस को अब कैंटीन की सौगात मिलने जा रही है। इसकी तैयारी कर ली गई है। अप्रैल माह के अंत तक पुलिस लाइन में कैंटीन शुरू हो जाएगी। जहां पहुंचकर पुलिस परिवार का हर व्यक्ति किफायती दर पर खरीददारी कर सकेगा। पुलिस कर्मचारियों की व्यस्तता को देखते हुए कैंटीन की सुविधा शुरू कराई जा रही है।

ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मचारियों को घर में दैनिक उपयोग में आने वाले सामान को खरीदने का समय नहीं मिल पाता। ऐसे में बच्चों व महिलाओं को बाजार जाकर उपयोगी सामान खरीदना पड़ता है। इस परेशानी को कम करने के लिए पुलिस कैंटीन शुरू की जा रही है। इस कैंटीन पर दैनिक उपयोग कर सामान उपलब्ध रहेगा।

पुलिस कर्मचारियों का कार्ड दिखाकर उनके परिवार के व्यक्ति इस कैंटीन में खरीददारी कर सकेंगे। कैंटीन की सुविधा से पहले पुलिस कर्मचारियों को आरओ वाटर की सुविधा भी मिल चुकी है। पुलिस लाइन में आरओ प्लांट चल रहा है जहां पुलिस कर्मचारियों को शुद्ध पानी उपलब्ध कराया जाता है।

सुविधा

पुलिस लाइन में अप्रैल के अंतिम सप्ताह तक कैंटीन प्रारंभ कर दी जाएगी

पुलिस लाइन में खुलेगी पुलिस कैंटीन।

गृह मंत्रालय की कैंटीन से आएगा सामान

पुलिस लाइन में शुरू हो रही कैंटीन के लिए सामान दिल्ली स्थित गृह मंत्रालय की कैंटीन से लाया जाएगा। इस कैंटीन पर जो भी सामान उपलब्ध होगा वह सभी सामान पुलिस कर्मचारी स्थानीय कैंटीन पर आकर खरीद सकेंगे। बाजार से काफी कम कीमत पर यहां पुलिस कर्मचारियों को सामान मिल सकेगा। कैंटीन संचालित करने के लिए पुलिस लाइन स्थित मंदिर के पीछे एक बड़ा हॉल बनवा लिया गया है। इसी हॉल में कैंटीन शुरू होगी।

शुरुआत में दस लाख रुपए का आएगा केैंटीन में सामान

कैंटीन के लिए शुरूआत में दस लाख रुपए का सामान खरीदा जा रहा है। इसके बाद जैसे-जैसे सामान की बिक्री होगी उस हिसाब से सामान में बढ़ोत्तरी कर दी जाएगी। पुलिस कर्मचारियों की डिमांड के मुताबिक सामान मंगाकर उपलब्ध कराया जाएगा। एसपी आदित्य प्रताप सिंह का कहना है कि कैंटीन की सभी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। इस महीने के अंत तक कैंटीन को शुरू कर दिया जाएगा।

खबरें और भी हैं...