विश्वकर्मा पुरस्कार के लिए आवेदन 30 तक
मुरैना | संत रविदास मध्यप्रदेश हस्तशिल्प एवं हथकरघा विकास निगम द्वारा राज्य स्तरीय विश्वकर्मा पुरस्कार वर्ष 2018-19 के लिए सिद्धहस्त शिल्पियों से कलाकृतियां आमंत्रित की गई है। इसके लिए जिला स्तर पर अभिरूचि प्राप्त होने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल रखी गई है। इसमें प्रथम पुरस्कार एक लाख रुपए, द्वितीय 50 हजार व तृतीय 25 हजार रुपए दिया जाएगा प्रोत्साहन पुरस्कार के लिए तीन शिल्पियों को 15-15हजार रुपए की राशि भेंट की जाएगी।