मुर्गी पालन करने वाले परिवार की एक मुर्गी को पड़ोसी से मार दिया। परिवार को जब यह पता चला तो वह नाराजगी जतानेे पड़ोसी के यहां पहुंचे। जिसे पर गुस्साए पड़ोसी ने दंपत्ति की मारपीट कर दी। सिविल लाइन पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
मुरैना गांव में राकेश वाल्मीकि का और सिरनाम पुत्र हरिविलास जाटव पड़ौसी हैं। दो दिन पहले राकेश की मुर्गी उछलकर सिरनाम के घर के दरवाजे पर पहुंच गई। इस बात से गुस्साए सिरनाम ने लाठी से मुर्गी को मार दिया जिससे वह मर गई।
सुनीता जब इस की शिकायत करने पड़ोसी के दरवाजे पर पहुंची तो युवक ने महिला को जातिसूचक गालियां दी। जिस के बाद मुर्गी की हत्या से नाराज़ पीड़ित महिला अपनी मरी हुई मुर्गी को लेकर पुलिस थाने पहुंची। पुलिस के अनुसार धारा 429, 294, 506 के तहत मुक़दमा दर्ज कर लिया है। वहीं मरी हुई मुर्गी को पशु चिकित्सालय भेजा गया है जहां पर उसका पोस्टमार्टम कराया गया है।
जीव-जंतु की हत्या करना कानूनी जुर्म है
धारा 429 के तहत कोई भी पालतू जीव-जंतु जिसकी कीमत 50 रुपये से अधिक हो उसकी हत्या करना और उसके साथ किसी प्रकार की छेड़छाड़ करना कानूनी जुर्म है। जिस के तहत आरोपी को 5 साल की सजा का प्रावधान है।