पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आज से शुरू होगी मुहिम, मौके पर ही कराएं बिजली का वैध कनेक्शन

आज से शुरू होगी मुहिम, मौके पर ही कराएं बिजली का वैध कनेक्शन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिजली कंपनी गुरुवार से शुरू करेगी अभियान

भास्कर संवाददाता | मुरैना

अवैध रूप से बिजली के तार डालकर घर व प्रतिष्ठानों में बिजली जला रहे लोगों की खैर-खबर लेने अब बिजली कंपनी अभियान शुरू कर रही है। यह अभियान गुरुवार से प्रारंभ होगा। अवैध डोरी-कनेक्शन जब्ती अभियान की टीम वार्ड के हर मोहल्ले में जाएगी और कार्रवाई को अंजाम देगी। इसकी तैयारी बिजली कंपनी ने पूरी कर ली है। बिजली कंपनी के उपमहाप्रबंधक शिशिर गुप्ता ने बताया कि शहर में कई लोग ऐसे हैं जिन्होंने बिजली कंपनी से कनेक्शन नहीं लिए हैं बल्कि आस-पास लगे ट्रांसफार्मर से तार डालकर डायरेक्ट बिजली जला रहे हैं। ऐसे लोगों के घर पहुंचकर उनके बिजली के तार काटकर जब्त किए जाएंगे और बिजली चोरी का प्रकरण दर्ज होगा।

खबरें और भी हैं...