पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शिक्षकों की समस्याओं का निराकरण आज

शिक्षकों की समस्याओं का निराकरण आज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुरैना | शासकीय शिक्षकों को अब अपनी समस्याओं का निराकरण कराने के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। क्योंकि उनकी समस्याओं को सुनने और उसका निराकरण करने के लिए शिविर आयोजित किया जा रहा है। यह शिविर ब्लॉक स्तर पर 18 मई को लगाया जाएगा। मुरैना का शिविर एक्सीलेंस हायर सेकंडरी स्कूल नं.1 में लगेगा। शासन के निर्देश के बाद पहली बार शिक्षकों की समस्याएं सुनने के लिए यह प्रयास शुरू हुआ है। शिविर में संबंधित क्षेत्र के ब्लॉक शिक्षा अधिकारी मौजूद रहकर समस्याओं को सुनेंगे। शिविर सुबह 10.30 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा। एक्सीलेंस स्कूल के प्राचार्य गोपाल सिंह परमार ने बताया कि शिक्षक किसी भी समस्या को इस शिविर में उठा सकते हैं। ऐसी समस्याएं जिनके निराकरण के लिए शिक्षक एक साल या उससे भी कई पहले से परेशान हैं उन सभी समस्याओं का निराकरण इस शिविर में होगा।

खबरें और भी हैं...