मुरैना| खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा एसएएफ ग्राउंड में ग्रीष्मकालीन शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर स्टेडियम में भी चल रहा है। खिलाडिय़ों को यहां फुटबॉल खेलना सिखाया जा रहा है। शिविर में 140 खिलाडिय़ों ने भागीदारी की है। फुटबॉल कोच रामचंद सिंह तोमर द्वारा खिलाडिय़ों को फुटबॉल खेल की बारीकियां समझाई जा रही हैं। यह शिविर 15 जून तक जारी रहेगा। फुटबॉल के अलावा अन्य तरह के प्रशिक्षण भी दिए जा रहे हैं।