मुरैना| रेलवे स्टेशन पर स्काउट द्वारा शीतल जल सेवा शिविर लगाया गया है। स्काउट के स्वयंसेवक यहां यात्रियों को ठंडा पानी उपलब्ध करा रहे हैं। दोपहर के समय स्काउट के अलावा शहर के समाजसेवियों की टीम रेलवे स्टेशन पर पहुंचती है और प्लेटफार्म पर पहुंचकर हर यात्री को ठंडा पानी पिलाती है। इसके अलावा ट्रेन आने पर हर बोगी में पहुंचकर यात्रियों को पानी पिलाया जाता है। गर्मी के मौसम में चल रहे इस शिविर के जरिए यात्रियों को काफी राहत मिल रही है। यात्री सभी का आभार करते नजर आए।