पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मडरायल जाने सड़क पर खड़ी वृद्ध महिला को बस ने टक्कर मारी, मौत

मडरायल जाने सड़क पर खड़ी वृद्ध महिला को बस ने टक्कर मारी, मौत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | सबलगढ़ (मुरैना)

बेनीपुरा निवासी पानाबाई माहौर प|ी रामहेत माहौर58, शनिवार की सुबह 10.50 बजे मडरायल जाने के लिए बेनीपुरा तिराहे की सड़क पर खड़ी थी। उसी दौरान सबलगढ़ से विजयपुर जा रही बस ने वृद्ध महिला को टक्कर मार दी। दुर्घटना में गंभीर घायल महिला को प्राथमिक इलाज के बाद सबलगढ़ से जिला अस्पताल रैफर कर दिया था। लेकिन मुरैना पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया। एक अन्य घटनाक्रम में शनिवार की दोपहर 2 बजे हाइवे पर जा रही कार क्रमांक एमपी06सीए2959 को ट्रक क्रमांक आरजे 11 जीडी 2580 ने टक्कर मार दी जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई। कार मालिक की रिपोर्ट पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने ट्रक ड्राइवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

खबरें और भी हैं...