पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

‘आराध्य’ को 1.40 लाख की मदद

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आराध्य को बचाने के मुहिम अब जुनून बन गई है। मासूम के चेहरे पर मुस्कान लौटाने का यह जुनून स्वयंसेवी, समाजसेवी संस्थाओं में ही नहीं बल्कि हर आम और खास व्यक्ति में देखा जा रहा है। इसी जुनून का परिणाम है कि शहर के एक पत्रकार ने अपनी बाइक नीलाम करके आराध्य का जीवन बचाने सहायता राशि उपलब्ध कराने की ठान ली है।

आराध्य की मदद के लिए शनिवार को एक लाख 40हजार रुपए की मदद मिली है। एक लाख रुपए का चैक आराध्य के परिवार को किशन मोदी जयश्री गायत्री फूड प्रोडक्ट प्रालि की ओर से प्रदान किया गया। वहीं नेकी की दीवार टीम के पास भी लोगों ने तकरीबन 40हजार रुपए की सहायता जमा कराई है। इनमें हैपी क्लब के 15हजार व अनूप मूदड़ा के 11हजार रुपए शामिल हैं। सुमावली विधायक सत्यपाल सिंह सिकरवार शनिवार को फिर से नेकी दीवार पर पहुंचे और नेकी की दीवार टीम के साथ मिलकर लोगों से इस पुनीत कार्य में सहयोग की अपील की।

बाइक नीलाम करेगा युवक: वहीं आराध्य की मदद केे लिए रविवार को शहर का युवक शिवप्रताप सिंह नेकी की दीवार पर अपनी बाइक की नीलामी करेगा।

ब्राह्मण समाज ने भी सौंपी सहायता राशि: इधर ब्राह्मण समाज के युवाओं ने भी व्हाट्सअप ग्रुप की मदद से सहायता राशि एकत्रित कर बीते दिनों आराध्य के परिजनों को घर जाकर सौंपी। अभी राशि जुटाने का काम जोरों से चल रहा है। कुल मिलाकर मासूम की मदद के शहर सहित जिलेभर के हर वर्ग व हर समाज के लोग आगे आकर मदद कर रहे हैं।

मासूम का बोन मैरो ट्रांसप्लांट कराने चहुंओर से मदद को आगे आ रहे लोग

आस्था परिवार की महिलाओं ने कैंसर पीड़ित को दी मदद

आराध्य की मदद के लिए चल रहे अभियान के बीच उत्तमपुरा में रहने वाली एक महिला के कैंसर का मामला नेकी की दीवार टीम के सामने आया। श्रीमती राठौर नाम की इस महिला के पति ने इलाज के लिए मदद प्रदान करने की गुजारिश की तब नेकी की दीवार टीम के साथ आस्था परिवार क्लब की महिला सदस्यों ने आपसी सहयोग से 5100 रुपए की राशि जुटाकर कैंसर इलाज के लिए प्रदान की। इस महिला को इलाज के लिए जयपुर अस्पताल में भेजा गया है। मदद करने वाले आस्था परिवार में हेमा अग्रवाल, मीनू अग्रवाल, ममता बंसल, श्वेता मित्तल, रागिनी गर्ग, अनीता अग्रवाल, मंजू गुप्ता, मंजू अग्रवाल, संध्या माहेश्वरी, स्मिता माहेश्वरी, हेमलता गोयल, आशा गोयल, खुशी गोयल, आराधना गर्ग, राधा अग्रवाल, सरोज माहेश्वरी, मंजू माहेश्वरी, इन्दिरा सिंघल, कमलेश वर्मा, निशा मित्तल, आरती मरमठ शामिल रहीं। महिलाओं की टीम नेकी की दीवार पदाधिकारियों के साथ मिलकर अभी और भी सहायता जुटाएगी जिससे आराध्य के इलाज हेतु दिया जाएगा।

खबरें और भी हैं...