निगम ने तैयार किया टेंडर डॉक्युमेंट, इस सप्ताह तक हो जाएगा जारी
भास्कर संवाददाता | मुरैना
ट्रांसपोर्ट नगर को विकसित करने के लिए नगर निगम 45 करोड़ रुपए की लागत से वहां मूलभूत सुविधाएं विकसित करा रहा है। 19 हैक्टेयर जमीन पर सड़क, सीवर, बिजली व पानी की सुविधा आगामी 10 महीने में कंपलीट किए जाने की उम्मीद है।
कार्यपालन यंत्री केके शर्मा के मुताबिक, ट्रांसपोर्ट नगर में ट्रांसपोर्टर्स, मोटर मैकेनिकों सहित अन्य वर्ग के लोगों को भूखंड उपलब्ध कराने के लिए टीपी नगर में मूलभूत सुविधाएं विकसित करने की प्रक्रिया नगर निगम ने शुरू करा दी है। 45 करोड़ रुपए के टेंडर में बाह्य बिजली सिस्टम से लेकर बिजली सब स्टेशन की स्थापना को महत्व दिया गया है।