पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 11वीं व, 12वीं की कक्षाओं का गणित,विज्ञान विषय एनसीईआरटी किताबों से पढ़ाया जाएगा

11वीं व, 12वीं की कक्षाओं का गणित,विज्ञान विषय एनसीईआरटी किताबों से पढ़ाया जाएगा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नये सत्र में कक्षा 11,12 के छात्रों को एनसीआरटी की किताबों से पढ़ाया जाएगा।

इस बदलाव के लिए शिक्षकों को किया जा रहा है प्रशिक्षित

इस वर्ष कक्षा 11 व 12 में साइंस व मैथ विषय की एनसीआरटीई पाठ्यक्रम की पुस्तकों से अध्यापन कराया जाएगा। इस बदलाव के लिए शिक्षकों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। महेश चौरसिया, परियोजना अधिकारी आरएमएसए

छात्र-छात्राओं के शैक्षणिक ज्ञान का जायजा लेने होगा बेसलाइन टेस्ट

प्राइमरी व मिडिल में दर्ज नव प्रवेशी छात्र-छात्राओं के शैक्षणिक ज्ञान का जायजा लेने के लिए जिला शिक्षा केन्द्र बेसलाइन टेस्ट लेगा। टेस्ट रिपोर्ट के माध्यम से यह जानने का प्रयास किया जाएगा कि छात्र या छात्रा जिस क्लास में एडमिट हुई है, क्या उसे उस क्लास के कोर्स का ज्ञान है। टेस्ट रिपोर्ट के आधार पर छात्र-छात्राओं को ए,बी,सी व डी श्रेणी में विभाजित किया जाकर उनकी शैक्षणिक गुणवत्ता को सुधारने के लिए 15-15 दिन के स्पेशल क्लास लगाए जाएंगे।

पहले खुद पढ़ो फिर पढ़ाओ

नई व्यवस्था में पहले हैडमास्टर व व्याख्याताओं को नवीन प्रस्तावित गणित व साइंस विषय की पुस्तकों का अध्ययन करना होगा। खुद पढ़ने के बाद टीचर्स, उस कोर्स को छात्रों को पढ़ाना शुरू करेंगे। क्योंकि मध्यप्रदेश पाठ्य पुस्तक निगम के कोर्स में एनसीआरटीई के कोर्स से कुछ भिन्नता है।फिलहाल मिडिल के 552 व हायर सेकंडरी व हाईस्कूल की 165 संस्थाओं में जुलाई महीने से एनसीआरटीई की किताबों से अध्यापन शुरू कराया जाएगा। टीचर्स को एनसीआरटीई का पाठ्यक्रम समझने में यदि कोई दिक्कत आती है तो उसका समाधान जिला स्तर के शिविरों में किया जाएगा।

मिडिल व प्राइमरी में भी एनसीआरटीई लागू

राज्य शिक्षा केन्द्र ने कक्षा एक से सात तक एनसीआरटीई पाठ्यक्रम की कुछ विषयों की किताबें चलाने का निर्णय लिया है। बीते वर्ष कक्षा छह व सात में साइंस विषय, कक्षा तीन से पांच में पर्यावरण विषय व कक्षा एक से पांच तक गणित विषय को एनसीआरटीई की किताबों से पढ़ाया गया है। इस वर्ष भी मिडिल व प्राइमरी कक्षाओं के कोर्स में बदलाव किया गया है लेकिन जिला शिक्षा केन्द्र के अधिकारियों ने अभी तक किताबों के बंडल खोलकर यह चेक नहीं किया है कि पाठ्य पुस्तक निगम के स्थान पर किन-किन विषयों की किताबें एनसीआरटीई पाठ्यक्रम की लगाई जाएंगी।

खबरें और भी हैं...