मुरैना | भीषण गर्मी के इस दौर में नगरनिगम ने शहर में कहीं भी पेयजल का इंतजाम नहीं किया है। इस कारण लोग परेशान हो रहे हैं। इस परेशानी को कम करने का प्रयास समाजसेवियों द्वारा किया जा रहा है। कुछ चिलर संचालकों द्वारा टैंकरों में ठंडा पानी भरकर उसे बैरियर पर खड़ा कर दिया जाता है। इस कारण हाईवे से गुजरने वाले राहगीर इस टैंकर में उपलब्ध ठंडे पानी से प्यास बुझाते हैं। जहां लोगों की अत्यधिक भीड़ होती है वहां ले जाकर भी यह टैंकर रख दिया जाता है जिससे लोग ठंडा पानी पी सकें।