मुरैना | छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए जा रहे । जिला ताईक्वांडो संघ द्वारा संघ के महावीर पुरा स्थित कार्यालय पर ताईक्वांडो की ट्रेनिंग दी जा रही है। मास्टर फाइटर मनोज शिवहरे द्वारा बेटियों को बताया जाता है कि विपरीत परिस्थितियों में वह किस तरह खुद का बचाव कर सकती है। ताईक्वांडो का प्रशिक्षण लेकर वह अपने दुश्मन का सामना कर उसे सबक सिखा सकती हैं। छात्राएं पूरे उत्साह के साथ यहां प्रशिक्षण ले रहे हैं।