मुरैना | नगर निगम के महापौर अशोक अर्गल शनिवार की शाम चार बजे जिला अस्पताल के बर्नयूनिट की व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुंचे। महापौर ने पाया कि बर्नयूनिट में लगे सभी एसी बंद हैँ । चार मरीज जली अवस्था में इलाज के लिए वहां भर्ती हैं जो तापमान के कारण परेशान हो रहे हैं। महापौर ने मौके पर सिविल सर्जन डा.एके सक्सेना को कॉल किया लेकिन वहां उपस्थित नहीं हुए। महापौर अर्गल का कहना है कि अस्पताल प्रशासन को इस बात की चिंता क्यों नहीं है कि स्वास्थ्य मंत्री के गृह जिले के अस्पताल की व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रहें। आलम है कि बर्नयूनिट में सफाई भी प्रॉपर नहीं है। टायलेट गंदे पड़े हैं। लेकिन सीएस का इस पर ध्यान नहीं है। वह इस संबंध में सोमवार को स्वास्थ्य मंत्री रुस्तम सिंह से चर्चा करेंगे।