शनिवार को धनेला के गंधर्व सिंह गुर्जर पर सात लोगों ने प्राणघातक हमला कर दिया
भास्कर संवाददाता | मुरैना
जमीन की रंजिश को लेकर सात लोगों ने मिलकर धनेला के गंधर्व सिंह पुत्र रोहण सिंह गुर्जर पर लाठियों से हमला कर दिया। शनिवार की शाम 4 बजे इस वारदात के चलते किसान को गंभीर चोट आई हैं। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
गंधर्व सिंह गुर्जर शनिवार की शाम मुरैना से अपने गांव धनेला जा रहा था। वह करील वाले बाबा की दरगाह के पास से गुजर रहा था तभी आरोपीगण दामोदर गुर्जर, बल्ली गुर्जर, तुला गुर्जर, फूला गुर्जर, भोंगू गुर्जर व दो अन्य आरोपियों ने गंधर्व को घेरकर उससे गालीगलोज किया। जब गंधर्व ने गाली देने से मना किया तो दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। आरोप गणों ने लाठी डंडों से गंधर्व की जमकर मारपीट की। इस घटना में उसके सिर, हाथ-पैर में गंभीर चोट आई हैं। सिविल लाइन थाना पुलिस ने घायल की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पीड़ित पक्ष का कहना है कि 20 हजार रुपए लूट कर ले गए हैं।