शराब के लिए पैसे न देने पर पांच लोगों ने की मारपीट
भास्कर संवाददाता | बानमोर
शराब के लिए पैसे न देने पर पांच लोगों ने 50 वर्षीय व्यक्ति की मारपीट कर दी। यह घटना शुक्रवार की रात पौने दस बजे सयैद नहर से आगे की है।
जानकारी के मुताबिक फड़ का पुरा निवासी रमेश पुत्र रामसिंह शर्मा (50) शुक्रवार की रात बाइक से मुरैना से घर लौट रहे थे। इसी दौरान नेशनल हाइवे पर पांच अज्ञात लोगों ने रमेश को रोक लिया और शराब पीने के लिए पैसे मांगने लगे। रमेश द्वारा पैसे देने से मना करने पर पांचों लोगों ने लात-घूंसों से रमेश पर हमला बोल दिया। जिससे वह घायल हो गया। रमेश की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात पांच लोगों लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 147, 327, 323, 294, 506बी के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।