मुरैना | धरती संस्था द्वारा चलाए जा रहे बेटी बचाओ अभियान के तहत शनिवार को जयनगर गांव में बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में ग्रामीणों को पॉस्को एक्ट के बारे में बताया गया और टोल फ्री नंबर 1098 के संबंध में भी जानकारी दी। बाल विवाह के दुष्परिणाम से भी ग्रामीणों को अवगत कराया गया। इस अवसर पर सभाराम सिंह, कोमेश गुर्जर, रीना राजौरिया, विशंभर सिंह, राखी गुर्जर, प्रीति आदि शामिल रहे।