मुरैना | सेवानिवृत्त एडीजे आरके श्रीवास न्याय यात्रा निकाल रहे हैं। मोटर साइकिल पर सवार होकर उन्होंने यह यात्रा नीमच से प्रारंभ की है जो दिल्ली तक जाएगी। रविवार की सुबह 8 बजे सेवानिवृत्त एडीजे श्रीवास मुरैना आएंगे। यहां वे रेस्टहाउस पर रूककर लोगों से चर्चा करेंगे। अखिल भारतीय युवा सेन समाज संगठन ने कहा है कि समाज द्वारा पूर्व एडीजे का स्वागत किया जाएगा। समाजबंधुओं व आमजन से रेस्टहाउस पर पहुंचने की अपील की है।