मुरैना | मध्यप्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा 21 व 22 मई को दो दिवसीय टैलेंट सर्च ट्रायल का आयोजन किया जा रहा है। यह ट्रायल टीएसएस स्कूल में होगी। इस टेलेंट सर्च में वह खिलाडी भाग ले सकते हैं जिनकी जन्मतिथि 1 सितंबर 2011 के बाद की हो। 21 मई को वह खिलाडी भाग ले सकते हैं जो चंबल डिवीजन से खेल रहे हैं। जबकि 22 मई को सभी खिलाडी भाग ले सकते हैं। उसमें चयनित खिलाडिय़ों को एमपीसीए अकादमी में शामिल होने का अवसर मिलेगा।